हिमाचल NPS कर्मचारी महासंघ की बैठक—25 नवंबर को दिल्ली महारैली में मजबूती से उतरेंगे कर्मचारी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक आज गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर ने की। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को statewide और national स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों कर्मचारी 25 नवंबर 2025 को दिल्ली में NMOPS (National Movement for Old Pension Scheme) के आह्वान पर आयोजित विशाल रैली में भाग लेंगे। महासंघ का कहना है कि यह रैली पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली के लिए देशभर में बड़े स्तर पर दबाव बनाएगी। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के लगभग ₹12,000 करोड़, जो वर्तमान में NSDL में जमा हैं, उन्हें राज्य को वापस दिलाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई जाएगी।राज्य अध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर ने कहा कि यह लड़ाई देश के हर सरकारी कर्मचारी के सुरक्षित भविष्य से जुड़ी है और यदि आज कर्मचारी संगठित नहीं हुए तो अगली पीढ़ियों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से दिल्ली रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि कर्मचारी एकता ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है और यह रैली OPS बहाली के संघर्ष को नई गति देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल के कर्मचारी इस बार भी दिल्ली में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।महासंघ ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों से 25 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय स्तर पर जारी OPS बहाली आंदोलन को निर्णायक बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *