कांग्रेस सरकार के पास न नई योजनाएं हैं और न ही नई सोच : त्रिलोक कपूर कांग्रेस की सिर्फ़ पुराने कामों का पुनः शिलान्यास कर राजनीतिक लाभ लेने की इच्छा है, कांगड़ा हेलीपोर्ट इसका बड़ा उद्धरण

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार पूर्व भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं और विकास परियोजनाओं का केवल पुनः उद्घाटन कर उनका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आज की कांग्रेस सरकार केवल रिबन काटने की राजनीति में लगी है, जबकि धरातल पर जो भी कार्य दिख रहे हैं, वे पूर्व भाजपा सरकार की दूरदृष्टि और योजनाओं का परिणाम हैं।”कपूर ने ताजा उदाहरण देते हुए कहा कि कांगड़ा में हेलीकॉप्टर सेवा का उद्घाटन इसका स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा हेलीपोर्ट योजना को केंद्र की भाजपा सरकार ने स्वीकृति दी थी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में इसकी आधारशिला रखी गई थी। “जयराम ठाकुर सरकार ने इस परियोजना को तेज़ी से आगे बढ़ाया था, और आज इसे कांग्रेस सरकार अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है,” उन्होंने कहा।उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में पर्यटन और कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। “धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, पर्यटन अवसंरचना, नई सड़कों का निर्माण और एयर कनेक्टिविटी—ये सब भाजपा सरकार के लिए प्राथमिकताएं थीं। आज इन्हीं परियोजनाओं को कांग्रेस सरकार नए अमलीजामा पहना कर अपना बताने की राजनीति कर रही है,” कपूर ने जोड़ा।त्रिलोक कपूर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केवल प्रचार पर आधारित राजनीति कर रहे हैं और वास्तविक कामों की बजाय पूर्व सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को दोबारा दिखाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हिमाचल की जनता सब जानती है। जो विकास भाजपा सरकार ने किया था, वही आज प्रदेश को आगे बढ़ा रहा है। कांग्रेस सरकार के पास न नई योजनाएं हैं और न ही नई सोच—सिर्फ़ पुराने कामों पर पुनः शिलान्यास कर राजनीतिक लाभ लेने की इच्छा है।”अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे किसी भी भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ निरंतर जवाब देती रहेगी और जनता के बीच वास्तविक विकास की कहानी पहुंचाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *