सोलन के बघाट बैंक ने वन टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी की लागू, पूरा चुकाना होगा मूलधन; जानें

Spread the love

सोलन, बघाट बैंक ने ऋण जमा करवाने के लिए डिफॉल्टरों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने अब वन-टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी लागू कर दी है। इस पॉलिसी में डिफॉल्टरों को ब्याज में राहत दी गई है, हालांकि डिफॉल्टरों को मूलधन पूरा चुकना होगा। बीते दिनों बैंक ने ये पॉलिसी तैयार की। इसमें सस्ती दरों पर ऋण जमा करवाने की सुविधा से डिफॉल्टरों को और राहत मिलेगी।

बीते दिनों बैंक के चेयरमैन और कार्यकारी प्रबंध निदेशक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर रिकवरी की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। हाल ही में स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से भी बातचीत की गई है। यदि रिकवरी इसी गति से बढ़ती रही तो बैंक आरबीआई को राहत के लिए पत्र लिखने की तैयारी में है।फिलहाल, खातों की टैपिंग अभी भी जारी है। टैपिंग के बाद लोग 10,000 रुपये से अधिक राशि नहीं निकाल पा रहे हैं। 77,000 खाता धारक इससे परेशान हैं। लोगों का पैसा फंसा हुआ है। अब वे भी आरबीआई से राहत की उम्मीद लगाए हैं। बघाट बैंक के चेयरमैन अरुण शर्मा ने बताया कि बैंक ने वन-टाइम सेटेलमेंट पॉलिसी लागू कर दी है। आने वाले दिनों में डिफॉल्टर कम ब्याज दरों पर अपना ऋण जमा करवा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *