कलियुगी पांडव है भाजपा के पांच गुट, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार विपक्ष पर पांच गुटों में बंटने का आरोप लगा रहें हैं। जिस पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब भाजपा के गुटों को कलयुग के पांच पांडवों की संज्ञा दी हैं।हिमाचल भाजपा नेताओं के पांच गुटों पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के पांच गुट कलियुगी पांडव हैं। पांडवों ने तो अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन भाजपा नेता बताएं कि उन्होंने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। 1500 करोड़ घोषित होने के बाद क्या भाजपा नेता प्रधानमंत्री के पास गए हैं? भाजपा नेता सिर्फ दिखावा करते हैं 2023 में आपदा आई उसको लेकर विधानसभा में प्रस्ताव लाया तो भाजपा उसके खिलाफ खड़ी हुई, अब अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब अपने आप को कलियुगी पांडव के रूप में प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहें हैं। पांडव सत्य की लड़ाई लड़ते थे, जबकि पांच गुटों में बंटी भाजपा झूठ की लड़ाई लड़ रही है। हिमाचल भाजपा के पांच गुटों को एकत्रित होकर हिमाचल के आपदा प्रभावित लोगों के लिए केन्द्र से मदद मांगनी चाहिए, इसके लिए यदि भाजपा उन्हें भी साथ चलने के लिए कहेगी तो वह तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *