25 से 28 अक्टूबर तक शिमला के जुन्गा में होगा शिमला पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल,15 विदेशी पैराग्लाइडर भी फेस्टिवल में लेंगे हिस्सा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, शिमला के जुन्गा में 25 से 28 अक्टूबर तक तीसरा पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल व हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 आयोजित होने वाला है जिसमें 15 विदेशी और 70 भारतीय पैराग्लाइडर हवा में उड़ते नज़र आएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू फ्लाइंग फेस्टिवल का 25 अक्टूबर को शुभारंभ करेंगे जबकि 26 अक्टूबर को नामी रेसलर ग्रेट खली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इस दौरान प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप और प्री एशियन लीग चैंपियनशिप भी आयोजित की जाएगी।

शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के निदेशक अरुण रावत ने कहा कि प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के मकसद से पैराग्लाइडिंग फ्लाइंग फेस्टिवल का शिमला में आयोजन किया जा रहा है जिसमें 7 देशों के पैराग्लाइडर हिस्सा ले रहे हैं।इस दौरान पैराग्लाइडरों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता को जज करने के नामी जजों को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *