17 अक्टूबर को सभी जिलों में पेंशनर्स का धरना प्रदर्शन, संघर्ष समिति ने 14 अक्टूबर के धरने को बताया साजिश

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने 17 अक्टूबर को प्रदेशभर में पेंशनर्स द्वारा किए जाने वाले सांकेतिक धरना-प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली है। समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महासचिव इंदर पाल शर्मा, अतिरिक्त महासचिव भूप राम शर्मा और प्रेस सचिव सैन राम नेगी ने शिमला से जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

नेताओं ने बताया कि 17 अक्टूबर को सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन में 18 संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक संयोजकों, जिला संयोजकों और उप-संयोजकों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने जिला मुख्यालयों में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल हों।पेंशनर्स नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ तथाकथित नेता 14 अक्टूबर को धरना करने की बात कर रहे हैं, जो कि एक सोची-समझी साजिश है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अब ये लोग पेंशनर्स हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं, जबकि जब इनके पास संगठन की बागडोर थी तब ये सरकार की परिक्रमा कर रहे थे।समिति ने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वे ऐसे भ्रमित करने वाले तत्वों के बहकावे में न आएं और 14 अक्टूबर के धरने का पूरी तरह से बहिष्कार करें।अंत में सुरेश ठाकुर ने कहा कि सभी जिला, ब्लॉक और सिटी इकाइयों के प्रधान व संयोजक 17 अक्टूबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप दें, ताकि यह आंदोलन सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *