शिमला, सुरेन्द्र राणा। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया है।इस संबंध में सहमति पत्र आज एसोसिएशन के उपप्रधान डी. एस. ठाकुर ने संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा को जिला के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में सौंपा। इस अवसर पर भूप राम वर्मा ने एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का समर्थन संघर्ष समिति के आंदोलन को और मजबूती देगा।डी. एस. ठाकुर ने कहा कि उनका संगठन 17 अक्टूबर को जिलाधीश कार्यालय के बाहर होने वाले सांकेतिक धरने में सक्रिय रूप से भाग लेगा। वहीं, भूप राम वर्मा ने बताया कि अब तक हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 18 संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है।इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व महासचिव के. आर. चौहान और रमेश शर्मा भी मौजूद रहे।
भूप राम वर्मा, अतिरिक्त महासचिव, हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति
