CM सुक्खू ने किया तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभराम कुमार बिंदल की गिरफ्तारी पर भी दी प्रतिक्रिया

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ किया। सरकारी आवास ओक ओवर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 26 एडवांस लाइफ सिस्टम एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही युवाओं को तंबाकू से दूर रखने के लिए जागरूकता रैली भी आयोजित की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधायक संजय अवस्थी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव कर रही है। एडवांस एंबुलेंस को विभिन्न BMO के सुपुर्द किया गया है। जहां कमियां रह जाएंगी, उन्हें भी पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाई रामकुमार बिंदल की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *