बिलासपुर बस हादसे पर बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हादसे की जांच के दिए निर्देश, लैंडस्लाइड जोन पर पहले भी थी अगर शिकायत,तो दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रमादित्य

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा,मंगलवार देर शाम बिलासपुर में हुए दुखद बस हादसे को लेकर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वे खुद भी लगातार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और राहत कार्य शीघ्रता से पूरे किए जा सकें, इसके लिए लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जिस सड़क मार्ग पर यह दुखद हादसा हुआ है, उसे पहले ही लैंडस्लाइड प्रोन एरिया घोषित करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी, क्योंकि हाल ही में इस मार्ग पर भूस्खलन हुआ था। स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र को लैंडस्लाइड प्रोन एरिया घोषित करने की मांग भी की थी। इस पर मंत्री ने कहा कि यदि इस संबंध में विभाग के पास जानकारी थी और उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं से जान-माल का नुकसान न हो, इसके लिए भी विभाग की ओर से ठोस कदम उठाए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि आज कांग्रेस ऑफिस में आलाकमान के निर्देशों के बाद “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान को लेकर शिमला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कमेटी के सदस्यों को अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के 13 अक्टूबर को होने वाले अनावरण कार्यक्रम को लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री और आलाकमान के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, इसलिए इसे भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

वहीं ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होना है, वहां सामने के एक छोटे पौधे के गायब होने की बात पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रतिमा के सामने कोई पेड़ था या नहीं। वहां एक छोटे बूटे को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है इसके अलावा उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल वे अपने ही नेताओं से निपटने में व्यस्त हैं, इसलिए अनुराग ठाकुर और कंगना रनौत ही उनके बयानों का जवाब देंगे उनके पास अब कुछ कहने को नहीं बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *