शिमला, सुरेंद्र राणा। आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ और जीएसटी सुधारो विषय पर आज भाजपा शिमला मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए सुधारों और आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा 25 सितंबर से पूरे देश में 100 दिनों का “स्वदेशी अपनाओ और आत्मनिर्भर भारत” जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के संदेश से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों को लेकर भी जन-जन तक जागरूकता पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। शिमला में हुई इस मंडल स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई।संजीत कटवाल ने बताया कि प्रदेश भर में भाजपा के ब्लॉक और मंडल स्तर तक कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ और जीएसटी सुधारो को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चला रहे हैं
