जाखू मंदिर में रिमोट का बटन दबा सीएम सुक्खू करेंगे पुतला दहन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: राजधानी के जाखू हनुमान मंदिर परिसर में दशहरा पर कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और रावण के 45 फीट ऊंचे पुतले का दहन करेंगे। मुख्यमंत्री रिमोट का बटन दबाकर पुतलों का दहन करेंगे। इसके साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के 40 फीट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे।छह साल बाद दशहरा पर झांकियां भी निकाली जाएंगी। कोरोनाकाल के दौरान इन्हें बंद कर दिया था। नाभा युवा मंडल के सदस्य झांकियां निकालेंगे और जाखू मंदिर में प्रस्तुतियां देंगे। झांकियां मंदिर में शाम 4:30 बजे पहुंचेंगी। यह झांकियां नाभा से शुरू होंगी और एजी चौक से होते हुए चर्च, होली लॉज और इसके बाद मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगी। इन झांकियों के माध्यम से कलाकार मंदिर में नाट्य रूपांतरण भी करेंगे।

इसके अलावा इस बार वाद्ययंत्र बजाने वाले स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। मंदिर परिसर की सुंदर सजावट की गई है। एसडीएम शहरी, जाखू मंदिर कमेटी की अध्यक्ष ओशीन शर्मा ने बताया कि दशहरा उत्सव के लिए मंदिर में सभी इंतजाम कर लिए हैं। मंदिर परिसर में भक्तों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। इस वर्ष पुतले बनाने के लिए बाहरी कारीगरों के बजाय स्थानीय करीगरों को महत्व दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *