जेपी नड्डा बोले; देश भर में जीएसटी बचत उत्सव की धूम, पर हिमाचल में नहीं

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: एक ओर देश भर में जीएसटी बचत उत्सव की धूम है, तो दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स का बोझ और बढ़ा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान से उभरने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश में घरों के निर्माण एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीमेंट पर जीएसटी में छूट दी गई। इससे सीमेंट के प्रति बोरी पर 30 रुपए तक का दाम कम हो गए था, क्योंकि पहले सीमेंट पर 28 फीसदी जीएसटी लगता था, जो अब घट के 18 फीसदी हो गया है। हालांकि इसका लाभ हिमाचल प्रदेश की जनता नहीं ले पाई, क्योंकि कांग्रेस के सरकार हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सीमेंट का दाम कम करने के बजाय सीमेंट के दाम को बढ़ा दिया है।एंटी डंपिंग ड्यूटी के नाम पर सीमेंट की 50 किलो की बोरी पर हिमाचल सरकार अब 16 रुपए तक का टैक्स वसूल कर रही है। दुर्भाग्य की बात यह है कि हिमाचल प्रदेश में बनने वाला सीमेंट जब पड़ोसी राज्यों में बिकता है, तो सस्ता मिलता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में महंगी दरों में बेचा जा रहा है।

हिमाचल में कांग्रेस की वर्तमान सरकार इतनी असंवेदनशील है कि सीमेंट के साथ-साथ उसने पानी के बिल पर भी टैक्स बढ़ा दिया है। स्टांप ड्यूटी शुल्क भी बढ़ा दिया है। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पूरे भारत में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा के अधिष्ठान और दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 22 सितंबर से देश भर में जीएसटी बचत उत्सव भी मनाया जा रहा है। आम लोगों को दैनिक जरूरत के अधिकतर सामानों पर जीएसटी या तो जीरो कर दिया गया है या काफी कम कर दिया गया है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *