पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक 8 अक्टूबर को शिमला के कालीबाड़ी हॉल में होगी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन (शिमला शहरी इकाई) की त्रैमासिक बैठक 8 अक्टूबर, बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक शिमला के कालीबाड़ी हाल में होगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल शर्मा ने बताया कि इस बैठक में पिछला आय-व्यय प्रस्तुत किया जाएगा, शिमला सिटी के पेंशनरों की टेलीफोन डायरेक्टरी छापने को लेकर नामों पर चर्चा होगी ताकि किसी का नाम छूट न पाए। इसके साथ ही 17 अक्टूबर को शिमला में सरकार के खिलाफ होने वाली जिला स्तरीय रैली में भागीदारी को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने सभी पेंशनर साथियों से अपील की है कि बैठक में उपस्थित होकर इसकी शोभा बढ़ाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *