मोहाली में दस गाडिय़ां राख, फेज़-8 में पुलिस थाने के सामने पेश आया वाकया, जांच शुरू

Spread the love

मोहाली, सुरेन्द्र राणा: फेज़-8 पुलिस थाने के सामने खेत में खड़ी गाडिय़ों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में लगभग 10 से 11 गाडिय़ां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच में पता चला कि खेत के पास सडक़ मरम्मत का काम चल रहा था और वेल्डिंग का काम भी किया जा रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वेल्डिंग से निकली चिंगारी ने सूखी झाडिय़ों को आग लगा दी, जिससे यह हादसा हुआ।

हालांकि आग लगने के सही कारण की जांच जारी है। फायर अफसर सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11:35 बजे फायर विभाग को फेज-8 पुलिस थाने के सामने खेत में खड़ी गाडिय़ों में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत दो फायर टेंक्कर मौके पर पहुंचे। तब तक 8 से 9 वाहन आग की चपेट में आ चुके थे। टीम ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि ये वाहन पुलिस थाने में केस प्रॉपर्टी के रूप में रखे गए थे। इससे पहले भी बलोंगी पुलिस थाने के बाहर केस प्रॉपर्टी के तौर पर रखी गाडिय़ां आग से जल चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *