शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पहले नवरात्रि के अवसर पर शिमला स्थित कालीबाड़ी मंदिर में शीश नवाकर मां काली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी साथ रहीं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों पर नई ऊर्जा और उमंग का संचार होता है।
राज्यपाल ने इस मौके पर नवरात्रि पर लागू हुए न्यू जनरेशन GST को जनता के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने संबोधन में दीपावली पर जनता को तोहफ़ा देने की बात कही थी, लेकिन उससे पहले ही नवरात्रि के अवसर पर यह तोहफ़ा जनता को मिल गया है। राज्यपाल ने कहा कि GST कम होने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
