मोहाली में ब्रह्मकुमारीज संस्था का नशा मुक्ति अभियान, नशा मुक्ति का लिया संकल्प

Spread the love

मोहाली, सुरेन्द्र राणा: ब्रह्माकुमारीज़ सुख शांति भवन, फेज़-7 मोहाली में आज नशा मुक्ति अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर 300 से अधिक लोगों ने भारत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया और इस पवित्र मुहिम से जुड़ने की शपथ ली।कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग ध्यान के गहन अनुभव से हुई। इसके बाद स्थानीय युवाओं ने एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें दिखाया गया कि नशे की लत कैसे जीवन को अंधकार में धकेल देती है और आध्यात्मिक जागरण व राजयोग किस तरह जीवन को सही दिशा में ले जाता है। दर्शकों ने इस प्रस्तुति की खूब सराहना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ब्रह्माकुमारी प्रेमलता इंचार्ज राजयोगा सेंटर मोहाली-रोपड़ सर्कल, ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भौतिकवादी दुनिया में युवा नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। केवल बाहरी उपायों से इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। इसके लिए समाज को आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान से जोड़ना ज़रूरी है। यही शक्ति युवाओं को आत्म-सम्मान, आत्म-नियंत्रण और जीवन में नई दिशा प्रदान कर सकती है।

इस अवसर पर डॉ. लिसा ने युवाओं में नशे की लत के कारणों, लक्षणों और इसे दूर करने के वैज्ञानिक व चिकित्सकीय उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते नशे के शुरुआती संकेत पहचान लिए जाएं तो किसी भी युवा को इसकी गिरफ्त से बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *