ब्रहमाकुमारी संस्था के पूर्व महासचिव राजयोगी निरवैर भाई जी को मोहाली में अर्पित की गई श्रद्धांजलि

Spread the love

मोहाली, सुरेन्द्र राणा: ब्रहमाकुमारी संस्था के पूर्व महासचिव राजयोगी निरवैर भाई जी को मोहाली में अर्पित की गई श्रद्धांजलिमोहाली, 19 सितंबर, सुरेन्द्र राणा: सुख शांति भवन, फेज-7 मोहाली में आज ब्रह्माकुमारी संस्था के पूर्व महासचिव राजयोगी निरवैर भाई जी को श्रद्धांजलि दी गई। सैकड़ों लोगों ने उनकी आध्यात्मिक सेवाओं और योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर मोहाली-रूपनगर सर्कल की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी प्रेमलता ने कहा कि निरवैर भाई जी का जन्म गुरदासपुर जिले के एक अकाली परिवार में हुआ था। उन्होंने नौसेना में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के रूप में सेवा दी और आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन किया। 86 वर्ष की आयु में 19 सितंबर 2024 को उन्होंने देह त्याग दी।

निरवैर भाई जी ने स्वयं मानवीय और नैतिक मूल्यों को अपनाया और सबको प्रेरित किया। वे केवल महासचिव ही नहीं बल्कि ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के आधारस्तंभ थे, जिन्होंने लाखों आत्माओं को अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर किया।ब्रह्माकुमारी डॉ. रमा, सह-इंचार्ज राजयोग केंद्र मोहाली-रूपनगर सर्कल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनमें सबकी पीड़ा समझने और उचित समाधान देने की विशेषता थी। वे हमेशा प्रसन्न, सहयोगी और उदार रहे तथा दादियों का हृदय से सम्मान करते रहे। उन्होंने माउंट आबू समेत देश-विदेश में आयोजित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसेज़ को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।रेडियो माउंट आबू के बी.के. रमेश ने भी उनके साथ बिताए पलों को साझा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *