शिमला नागरिक सभा की आवारा कुत्तों-बंदरों के काटने पर मुआवजा व FIR की मांग, नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश की राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को शिमला नागरिक सभा ने डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर निगम शिमला के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान नागरिक सभा ने कुत्तों और बंदरों के काटने पर 1 लाख रुपये मुआवजा देने, शहर में आवारा कुत्तों के लिए डॉग हट बनाने और खुले में इन्हें रोटी या अन्य खाद्य पदार्थ खिलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

शिमला नागरिक सभा के सचिव जगमोहन ठाकुर ने कहा कि शिमला में बंदरों और कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कुत्तों के लिए हट्स बनाए जाने चाहिए। अगर कोई धार्मिक आस्था के तहत इन्हें खाना खिलाना चाहता है तो उसके लिए तय स्थान होना चाहिए। खुले में रोटी खिलाने वालों पर कार्रवाई होनी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के प्रयास नाकाफी हैं और सार्वजनिक स्थानों पर इनकी संख्या कम होनी चाहिए। इन सभी मांगों को लेकर नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *