संवेदनहीन है कांग्रेस सरकार, आपदा में भी राजनीति का ढूंढ रही अवसर,केंद्र व भाजपा आपदा में कर रही भरपूर मदद, कांग्रेस शासित राज्यों से हिमाचल को क्यों नहीं मिली अभी तक मदद,प्रियंका गांधी के पास भी नहीं आपदा प्रभावितो की सुध लेने का समय- राकेश जमवाल

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश भयंकर आपदा की मार झेल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों हिमाचल का दौरा कर 1500 करोड़ की फौरी राहत देने का ऐलान किया है जिसका भाजपा आभार जता रही है और सुक्खू सरकार को भी आभार व्यक्त करने को कह रही है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने हिमाचल की सुक्खू सरकार को संवेदनहीन करार देते हुए आपदा में राजनीति करने के आरोप लगाए हैं।साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों से हिमाचल को आपदा के लिए मदद न मिलने पर सवाल खड़े किए हैं।

शिमला में पत्रकार वार्ता कर राकेश जमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व भाजपा हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और भाजपा शासित राज्यों में हिमाचल को लगातार मदद मिल भी रही है लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों से हिमाचल को कोई मदद नहीं मिली है। भाजपा आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का दुख दर्द बांट रही है लेकिन सुक्खू सरकार के पास आपदा प्रभावितों से मिलने का तक समय नहीं है। प्रियंका गांधी जो शिमला में अपना घर बताती है उनको अभी तक हिमाचल के आपदा प्रभावितों से मिलने का समय तक नहीं मिल पाया है। अभिषेक मनू सिंघवी जिनको 34 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में वोट दिए वह कहां हैं। कांग्रेस सरकार मदद देने में भी पार्टी पूछ कर मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *