एनडीए के सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति, 152 वोट से जीते

Spread the love

दिल्ली: सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं इंडिया ब्लॉक के कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था, जिससे 15 वोट एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को मिले।बीआरएस और बीजद ने चुनाव में भाग नहीं लिया। राज्यसभा में बीआरएस के चार और बीजद के सात सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 तक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *