दिल्ली से आए दल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Spread the love

कुल्लू, काजल: मानसून सीजन में भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम ने मंगलवार को बंजार उपमंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय टीम में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव जी पार्थसारथी, केंद्रीय जल निगम के निदेशक वसीम अशरफ, सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुख्य अभियंता अनिल कुमार कुशवाहा, प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त सचिव निशांत ठाकुर, एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक मुरारी लाल और टीसीबी स्पेशलिस्ट डा. कृष्ण चंद शामिल रहे। केंद्रीय टीम ने निरीक्षण के दौरान शाड़ावाई में उठाऊ पेयजल योजनाए बजौरा पुल के पास उठाऊ सिंचाई योजना, निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल भवन, कोटला उठाऊ पेयजल योजना, जिला मंडी के बालीचौकी में भारी भूस्खलन से भवनों को हुआ नुकसान और एनएच-305 पर जगह-जगह भूस्खलन से क्षतिग्रस्त स्थिति का भी जायजा लिया।केंद्रीय टीम ने बंजार उपमंडल में जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण सडक़ों, पुलों, सरकारी भवनों, पेयजल योजनाओं, विद्युत आपूर्ति लाइनों और लोगों के रिहायशी भवनों का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम ने बंजार उपमंडल के बहुत से गांवों की जमीन धंसने का भी जायजा लिया। केंद्रीय टीम ने शिल्ली गांव, सराई गांव में लोगों के घरों को हु, नुकसान, सिदवां जीरो प्वाइंट, तांदी धार, पलाच, दाडू धार, कॉलेज रोड बंजार, बिहाली गांव, तीर्थन वैली, तलाड़ा गांव, सारी, धारा और कंड गांव में हुए भूस्खलन की स्थिति का जायजा किया। टीम ने सैंज घाटी के एनएचपीसी सिउंड डैम क्षेत्र का भी दौरा किया। इसके साथ लगते सोती गांव का भी जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *