लाहौल-स्पीति। लाहौल-स्पीति जिले को नई पुलिस अधीक्षक मिल गई हैं। आईपीएस अधिकारी शिवानी मेहला ने सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया।जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सहयोग का आश्वासन दिया। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जाएगा।शिवानी मेहला का कहना है कि वे जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
