मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने लिया संकटमोचन का आशीर्वाद।

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने सोमवार शाम को शिमला स्थित ऐतिहासिक संकटमोचन मंदिर में माथा टेककर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।मंदिर परिसर में लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि संकटमोचन मंदिर आस्था और श्रद्धा का केंद्र है और यहां आकर हमेशा आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *