शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को हायर ग्रेड पे (राइडर) से जुड़ी एक नोटिफिकेशन होने के बाद कर्मचारी इसके विरोध में हैं और आज कर्मचारियों संगठनों ने इसको लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकार के फैसले को वापिस लेने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अधिसूचना को आज ही वापिस ले लिया जाएगा और किसी कर्मचारी की सैलरी न कट नहीं लेकिन नई नियुक्ति पर भविष्य में उच्च वेतमान नहीं दिया जाएगा।मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि वह अधिसूचना के वापिस लेने के आदेश इंतजार करेंगे और जब तक आदेश जारी नहीं होंगे वह शिमला में ही डटे रहेंगे। सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को मासिक सैलरी में 10 से लेकर 20 हजार का नुकसान हो रहा है जो कर्मचारी हित में नहीं है।
उधर सचिवालय कर्मचारियों ने भी फैसले के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का आज ऐलान कर दिया है। इसको लेकर सचिवालय पहुंचे कर्मचारी संगठन की सचिवालय परिसर में गेट मीटिंग की और इस फैसले को कर्मचारी विरोधी करार दिया साथ ही सरकार को आगाह किया कि अगर फैसला वापिस नहीं लिया जाता तो इसके खिलाफ कर्मचारी बड़ी लड़ाई लड़ेंगे।
