शिमला के रामचंद्र चौक में भयंकर लैंडस्लाइड,सरकारी आवासों पर गिरे पेड़

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। शिमला शहर में भी जगह जगह लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई है। रामचंद्र चौक में एक बार फिर से भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है जिसके चलते सड़क यातायात के लिए ठप्प हो गई है। भूस्खलन से बड़े बड़े पेड़ सरकारी भवन की छत पर जा पहुंचे हालांकि घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं है। आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया है जिसको देखते हुए मकानों को खाली किया गया हैमौके

पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि शिमला शहर में विकास नगर, कृष्णा नगर, कोमली बैंक और रामचंद्र चौक में भूस्खलन हुआ है जिससे काफी नुकसान हुआ है हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं है। रामचंद चौक में एक मकान में दरारें आ गई हैं जिसे खाली कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *