APMC की दुकानों के आबंटन में धांधली के विपक्ष ने लगाए आरोप तो कृषि मंत्री ने कुछ यूं किया पलटवार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; मानसून सत्र के आठवें दिन आज प्रश्नकाल के दौरान APMC शिमला एवं किन्नौर द्वारा 70 दुकानों के आबंटन में धांधली का मामला विपक्ष ने उठाया और आबंटन की न्यायिक जांच की मांग की। भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि दुकानों के आवंटन में कोई अनियमितताएं नहीं बरती गई हैं। कृषि मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुकानें कनॉट प्लेस या मॉल रोड शिमला जैसे स्थानों पर नहीं हैं जहां 12 महीने काम होता है।

पराला शिलारू और टूटू में स्थित इन दुकानों में 12 महीने काम नहीं होता है। दुकानों का आवंटन आधार मूल्य से ज्यादा है। इस दौरान भाजपा विधायक बलबीर वर्मा को निशाने पर लेते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा भाजपा विधायक अगर चाहे तो उनको 90 हजार के रेट पर दुकान ले सकते हैं और फिर 12 महीने वहां बैठकर मक्खियां और कुत्ते भगाने का काम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *