हिमाचल विधानसभा मानसून सत्रः सदन में गूंजेगा सब्जी मंडी में दुकानों के आवंटन का मामला; एपीएमसी शिमला पर भ्रष्टाचार के आरोप

Spread the love

शिमला,सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) शिमला द्वारा आवंटित दुकानों का मामला गूंजेगा। बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने यह दुकानों के आवंटन से जुड़ा सवाल पूछ रखा है।बता दें कि एपीएमसी शिमला पर सब्जी मंडियों में दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी, कुछ दुकानें पूर्व एपीएमसी सेक्रेटरी के रिश्तेदारों को देने के आरोप लगे है।मामला ध्यान में आने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने एपीएमसी सेक्रेटरी पवन सेनी को भरमौर और सीनियर असिस्टेंट यशपाल को चंबा ट्रांसफर किया। मगर अब तक इस मामले की जांच नहीं की गई। ऐसे में यह मामला आज सदन में गूंजेगा।

सदन में आज चंबा जिला में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति पर भी चर्चा होगी। नीरज नैय्यर, हंसराज और डीएस ठाकुर ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया है। तीनों विधायक जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान से सदन को अवगत कराएंगे। चंबा जिला में बीते तीन दिन की बारिश से भारी तबाही हुई है। जिला के ज्यादातर भागों में सड़कें बंद है। मोबाइल कनेक्टिविटी खत्म हो चुकी है। इससे नुकसान की पूरी जानकारी भी नहीं मिल पा रही।

बीजेपी विधायक डॉ. जनकराज और राकेश जम्वाल दो अलग अलग स्कूलों को डिनोटिफाइ करने का मामला ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत सदन में उठाएंगे। इससे पहले सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान भी विभिन्न मसलों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में तकरार देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *