मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के ख़िलाफ दोबारा विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएंगे MLA सुधीर शर्मा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ख़िलाफ प्रस्तावित विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार नहीं हुआ. विधानसभा अध्यक्ष ने नियमों का हवाला देते हुए इसे अस्वीकार किया. सुधीर शर्मा ने अब एक बार फिर नियमों के तहत विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की बात कही है. वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुधीर शर्मा केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्हें केवल DO नोट के माध्यम से सुधीर शर्मा का पत्र प्राप्त हुआ. यह नोटिस नहीं है. विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने के लिए नियमों का ज़िक्र करते हुए नोटिस लाना दिया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. ऐसे में सुधीर शर्मा ने अब दोबारा नियमों की परिधि में रहकर विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की बात कही है. सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री के साथ किसी तरह की कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. मुख्यमंत्री ने सदन में झूठ कहा. इसी के चलते हुए उनके ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *