पूर्व सरकार में कस्टमाइज पैकेज का नाम पर बेचे गए हिमाचल के हित, कौड़ियों के दाम पर चुनिंदा लोगों को उद्योग लगाने के लिए दी गई जमीन, सरकार जांच कर करेगी कारवाई – CM

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विपक्ष पर सरकार में रहते हिमाचल के हितों को बेचने के आरोप लगाए हैं और कहा है कि कौड़ियों कर दाम पर तीन कंपनियों को भाजपा सरकार ने उद्योग लगाने के लिए जमीनें दी। कस्टमाइज पैकेज का नाम देकर बड़ा घोटाला हुआ सरकारी इसकी गंभीरता से जांच करेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह कन्फ्यूजन और परेशान है। भाजपा 5 गुटों में बंटी हुई है और विपक्ष परेशानी की वजह है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व उद्योग मंत्री ने भ्रष्टाचार को नियमों का रूप देने का प्रयास किया। पूर्व सरकार ने कंपनियों को बेहद कम दामों पर जमीनें दी और सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत की छूट दी गई और 4000 बीघा जमीन 1 रुपए प्रति स्क्वेयर मीटर और 300 बीघा जमीन 3 रुपए स्क्वेयर मीटर की दर पर दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कस्टमाइज पैकेज का नाम देकर उद्योग लगाने के नाम पर घोटाला हुआ है। सरकार गंभीरता से इसकी जांच करेगी।

वहीं, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के विपक्ष द्वारा किए जा रहे बॉयकॉट मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बायकॉट की वजह मंत्री का सत्य बोलना हैं। इसलिए विपक्ष उनका बायकॉट कर रहा है।

प्रदेश में भारी बारिश से उपजे हालातों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देर रात से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है और नुकसान हो रहा है। DC के स्तर पर शिक्षण संस्थानों को बंद या खुले रखने का निर्णय लेने के आदेश दिए गए हैं। सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *