शिमला, सुरेन्द्र राणा; हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 2 सितंबर तक चलने वाला मानसून सत्र आज (सोमवार) से शुरू होगा। इसमें कुल 12 बैठकें होगी। इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष प्राकृतिक आपदा, नेरचौक अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी और थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज को शिफ्ट करने का मुद्दा बनाएगा।इसके अलावा शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी, सड़कों की खस्ता हालत जैसे मुद्दे मानसून सत्र में गूंजेंगे। बीजेपी ने सत्तापक्ष को घेरने की बीती शाम को ही शाम को ही शिमला आयोजित विधायक दल की मीटिंग में रणनीति बना ली है। वहीं सत्तापक्ष आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में चाय-नाश्ते के बाद ओक ओवर में होने वाली मीटिंग में विपक्ष के हर हमले का जवाब देने की रणनीति बनाएगा।उधर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सत्र शुरू होने से पहले दोपहर 12 विधानसभा में ऑल पार्टी मीटिंग लेंगे। इसमें सत्र को चलाने में सभी दलों से सहयोग की अपील की जाएगी।
सदन की कार्यवाही की शुरुआत आज चिंतपूर्णी के पूर्व भाजपा विधायक गणेश दत्त भरवाल को शोकोद्गार के साथ शुरू होगी। सीएम सुखविंदर सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत कई नेता व्याख्यान के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
सत्र के पहले ही दिन आज पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश नगरपालिका संशोधन अध्यादेश-2025 सदन में पेश करेंगे। इसके पास होने के बाद प्रदेश में नए गठित नगर निकाय में दो साल तक चुनाव टाले जा सकेंगे।वहीं इलेक्शन कमीशन ने सभी नगर निकाय में चुनाव की तैयारियां कर रखी है। मगर अब संशोधन विधेयक के पास होने के बाद नए गठित नगर निकाय में चुनाव टाले जा सकते हैं।
