कांगड़ा,सुरेन्द्र राणा: जिला कांगड़ा वॉलीबॉल एसोसिएशन के चुनाव आज वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और हिमाचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर के सानिध्य में संपन्न हुए। चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।कमल कुमार को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा, अमित राणा, संतोष कुमार और राजीव कुमार निर्वाचित हुए। महासचिव संजीव राणा, सह सचिव प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष महिंदर और मीडिया समन्वयक विचित्र शर्मा बने।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्याम सुंदर, संजीव डोगरा, मंजू बाला, पवन कटौच, पुनीत महाजन, अमित डोगरा और मनु सूद का चयन किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने नई टीम को बधाई दी और कहा कि कांगड़ा वॉलीबॉल एसोसिएशन ने हमेशा उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम जिले में वॉलीबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल कुमार ने कहा कि कांगड़ा में खिलाड़ियों के चयन के लिए जल्द कैंप आयोजित किया जाएगा और आगामी महीनों में राज्य स्तरीय अंडर-21 प्रतियोगिता का आयोजन भी कांगड़ा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने और खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
