स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंच गई थी पूर्व विधायक की पत्नी, जानिए फिर क्या हुआ..

Spread the love

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ठोडो मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मंच पर आनी के पांच बार के विधायक रहे ईश्वर दास की पत्नी पहुंच गईं। इस दाैरान वे स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल व अर्की के विधायक संजय अवस्थी पर भड़क गई। उनका कहना था कि उनके पति 92 वर्ष के हैं, इसलिए उन्हें घरद्वार स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की व्यवस्था की जाए। विधायक की पत्नी को शांत करने का बहुत प्रयास किया गया। मंच पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं विवाद का किसी को पता न चले, प्रशासन ने मंच पर म्यूजिक शुरू कर दिया। महिला अधिकरियों ने महिला को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी में आवास पर छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *