शिमला, सुरेन्द्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने निवास स्थान ओक ओवर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवाओं में नशे और एचआईवी के प्रति जागरूकता पैदा करने के मकसद से मैराथन का आयोजन किया गया है।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे।इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं ऐसे में उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और सजग रहने के लिए इस तरह की मैराथन का आयोजन बेहद आवश्यक है। मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशे से बचने का संदेश दिया जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री ने दिल्ली हाई कमान द्वारा तलब करने की खबरों को नकारते हुए कहा कि उनका फिलहाल कोई दिल्ली दौरा नहीं है यह केवल अखबारों की सुर्खिया है।संगठन के गठन का फैसला हाई कमान के क्षेत्राधिकार है और हाई कमान अपने हिसाब से शीघ्र फैसला करेगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का फैसला पाइपलाइन में है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के राहुल गांधी के आरोपों को सही करार दिया और कहा कि इसकी चुनाव को जांच करनी चाहिए। दिल्ली में इंडिया गठबंधन ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है औरविपक्ष को आवाज उठाने का अधिकार भी है। विपक्ष के बिना स्वस्थ लोकतत्र नहीं हो सकता लेकिन केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की मर्यादाओं की हत्या है।
वहीं प्रदेश में हो रही अत्यधिक बारिश और पेड़ गिरने की घटनाओं पर बोले मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण बदलाव के कारण अत्यधिक बारिशें हो रही हैं। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उन्होंने बात की है और पर्यावरण में आए बदलाव के अध्ययन के लिए केंद्र से टीम भी भेजी गई थी जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। बरसात के मौसम में पेड़ गिरना और भूस्खलन होना आम बात है लेकिन लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए।
