मोजिटो पेय में मिला कीड़ा, मचा हडक़ंप

Spread the love

पंजाब: अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डेराबस्सी के प्रसिद्ध होटल ब्लू सफायर में एक ग्राहक उस समय हैरान रह गया जब उसके मोजिटो पेय में कीड़ा तैरता हुआ मिला। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसारए कैथल शहर के जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन दीप मलिक पिछले शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ इस होटल में खाना खाने आए थे। इस दौरान उन्होंने एक मोजिटो का ऑर्डर दिया। जब उन्होंने पेय पीना शुरू किया तो देखा कि उसमें कीड़ा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत होटल स्टाफ को इसकी सूचना दी। इस दौरान उक्त होटल के मैनेजर विजय कुमार को मौके पर बुलाया गया। उन्हें पूरा मामला बताया गया, जिसके बाद मैनेजर ने कहा कि पुदीने में कीड़े हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में होटल स्टाफ ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब दीप मलिक ने इसका वीडियो बनाया, तो स्टाफ ने माफी मांगी और बिल से मोजिटो के पैसे काट दिए। इस घटना के बाद, ग्राहक बेहद निराश हुए और उन्होंने होटल की साफ-सफाई और खाने-पीने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। वहीं, जिला हैल्थ ऑफिसर डॉक्टर अमृत ने कहा कि जो भी व्यक्ति लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *