एक बार फिर कहर बरपाने की तैयारी में मौमस, कई जिलों में हैवी रेन फॉल का ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश में एक बार फिर मौमस कहर बरपाने की तैयारी में है। 14 अगस्त तक प्रदेश में मौसम भयंकर रूप दिखाएगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया है। वहीं शेष जिलों में भी यलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश में 11 से 14 अगस्त के बीच हैवी-टू-हैवी रेन फॉल होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जारी अलर्ट के तहत 11 अगस्त को प्रदेश के चंबा, कांगड़ा व मंडी में बहुत भारी बारिश होगी। 12 अगस्त को भी राज्य के इन तीन जिलों में हैवी-टू-हैवी रेन फॉल होने का अलर्ट जारी किया गया है। 13 अगस्त को कांगड़ा, मंडी व सिरमौर में मौसम कहर बरपाएगा, जबकि 14 अगस्त को सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू व कांगड़ा में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान किन्नौर व लाहुल-स्पीति को छोडक़र शेष जिलों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर रविवार को भी मौसम खराब बना रहा। पहाड़ों सहित मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की धूप भी खिली, मगर दिन चढऩे के साथ आसमान बादलों के घिरने के साथ धूंध घिरनी शुरू हो गए थी। पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर दिन के समय हल्की बारिश भी रिकार्ड की गई है। प्रदेश के कुल्लू, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा व चंबा के कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में गत शनिवार के मुकाबले कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं अंाका गया है।प्रदेश में बीते 24 घंटोंं के दौरान कांगड़ा में जमकर बारिश हुई है। कांगड़ा में 68.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा पालमपुर में 52.0, धर्मशाला में 18.6, बिलासपुर में 10.4, जुब्बलहट्टी में 17.0 और कुफरी में 11.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं शिमला के नारकंड़ा, भरमौर, मंडी, नाहन, ऊना, सुंदरनगर में भी हल्की बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में फिर से हल्की गिरावट आंकी गई है। ऐसे में अगर अगामी दिनों के दौरान भारी बारिश होती है, तो प्रदेश में जनता को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में पहले से ही भारी त्रासदी के चलते लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस पर अगर फिर से बारिश होती है तो जनता की परेशानियां ओर ज्यादा बढ़ सकती है। 11 व 12 अगस्त को 3-3 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 13 अगस्त को भी कांगड़ा, मंडी व सिरमौर में बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है जबकि 14 अगस्त को सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू व कांगड़ा में हैवी-टू-हैवी रेन फॉल होने की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में इस मानसून ने पहले ही काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, लेकिन नुकसान का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *