भाजपा का संगठन अभेद्य जीतेंगे 2027 का चुनाव, कांग्रेस में एक साल से बूथ पर भी संगठन भंग – बिंदल

Spread the love

शिमला,सुरेन्द्र राणा;हिमाचल प्रदेश भाजपा में प्रदेश जिला और मंडल के स्तर पर कार्यकारिणियों की गठन की प्रक्रिया चल रही है. शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 5 अगस्त तक जिला कार्यकारणी के सदस्यों पदाधिकारियों की नियुक्तियां हो जाएंगी. वहीं दो से चार दिनों में प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी जाएगी. इस दौरान डॉ बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वर्ष से कांग्रेस में भूत स्तर पर संगठन भांग चल रहा है. वहीं, भाजपा अभेद्य संगठन बन है और 2027 का विधानसभा चुनाव जीतेगा।

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कांग्रेस जो कभी संसद में 500 सीटें लेने वाली पार्टी थी सिमट कर रह गई है. भाजपा के अपने संगठन के दम पर विस्तार किया और 2 सांसदों से शुरू होकर आज इस मुकाम पर पहुंची है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा के 18 लाख सदस्य हैं, जिनमें 27 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश में 8 हज़ार 7 बूथों पर 11 सदस्य वाली 7 हज़ार 870 समितियां बनाई गई हैं। इसमें 89 हज़ार 676 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में 74 मंडल थे इन्हें बढ़ाकर अब 171 मंडल बनाए गए हैं. इनमें 3,408 पदाधिकारी और 7,587 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इन कार्यसमितियों में 2,569 महिलाएं और 3,532 सदस्य ST/SC और OBC से हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकारणी सदस्यों की सूची भी जारी की जाएगी। राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी दिनों में विशिष्ट कार्यक्रमों की योजना है, जिनमें 9 अगस्त को रक्षा बंधन मनाना, 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाना, और 14 अगस्त को विभीषिका दिवस मनाना शामिल है। इसके अलावा, “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत हर पोलिंग बूथ पर 11 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा. डॉ बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठन बन गया है. वहीं, कांग्रेस में एक साल से बूथ स्तर तक संगठन भंग चल रहा है। डॉ बिंदल ने कहा कि भाजपा अभेद्य संगठन बन गया है और 2027 का विधानसभा चुनाव जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *