आईजीएमसी में स्क्रब टायफस का एक मामला आया सामने, 32 वर्षीय महिला संक्रमित

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:यह पॉजिटिव मामला शिमला निवासी 32 वर्षीय महिला का है। महिला को स्क्रब टायफस के लक्षणों के बाद आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी जांच की गई। यह जानकारी आईजीएमसी अस्पताल के एमएस राहुल राव ने दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि स्क्रब टायफस जैसी बीमारियां इस मौसम में तेजी से फैलती हैं।

गौरतलब है कि स्क्रब टायफस एक बैक्टीरिया जनित संक्रमण है, जो संक्रमित कीटों के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान शामिल हैं। समय पर इलाज न होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *