शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया ठियोग, हमीरपुर का नादौन दूसरे, तीसरे स्थान लार कौन जानिएBy: divyahimachal Jul 18th, 2025 12:08 amकेंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की रैंकिंग जारीहमीरपुर का नादौन दूसरे शिमला तीसरे स्थान परस्टाफ रिपोर्टर — शिमलाकेंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की रैंकिंग में प्रदेश में शिमला जिला का ठियोग नगर परिषद अब पहले नंबर पर आंका गया है। इसके अलावा सर्वेक्षण में हमीरपुर जिला के नादौन को दूसरा और शिमला शहर को तीसरा रैंक मिला है। शिमला जिला का ठियोग शहर प्रदेश के सबसे साफ शहरों की सूची में नंबर वन पर आ गया है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में शामिल ठियोग घरों से कूड़ा उठाने के साथ कचरा प्रबंधन में भी आगे रहा। ठियोग से निकलने वाले कचरे का निपटारा शिमला नगर निगम ही अपने भरयाल कूड़ा संयंत्र में करता है।
हालांकि केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में शिमला शहर एक बार फिर सफाई व्यवस्था के मामले में पिछड़ गया है। पिछले साल देश में 188वें रैंक पर रहने वाला शिमला इस बार टॉप 300 स्वच्छ शहरों की सूची से भी बाहर हो गया है। 824 स्वच्छ शहरों की सूची में शिमला को 347वां रैंक मिला है। यह अब तक की सबसे कम रैंकिंग है। यही नहीं, 2015 से अब तक हिमाचल का नंबर वन स्वच्छ शहर रहने वाला शिमला इस बार प्रदेश में भी तीसरे नंबर पर खिसक गया है।
