परवाणू-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर सनवारा टोल टैक्स पर मारपीट

Spread the love

परवाणू: परवाणू-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर स्थित सनवारा टोल टैक्स प्लाजा पर एक बार फिर टोल कर्मियों और ट्रक चालकों में मारपीट का मामला निकल कर आया, जिसमें की दो टोल कर्मी चोटिल हो गए।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सनवारा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों द्वारा टोल कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान शिकायतकर्ता अमित सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी वाराणसी ने धर्मपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि 13 जुलाई की शाम ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मी सोनू कुमार, मुकेश व अमित कुमार के साथ गाडिय़ों के चालकों ने मारपीट की।

टोल प्लाजा की लेन नंबर-5 पर एचपी-64सी-9024 नंबर की गाड़ी और लेन नंबर-तीन पर एचपी25सी-2786 नंबर की गाड़ी पहुंची। लेन-5 पर चालक ने टोल कर्मी सोनू कुमार को शुल्क न देकर बहसबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आया। इसी बीच दूसरी गाड़ी का चालक भी वहां पहुंचा और उसने भी मारपीट में साथ दिया।हालात बिगड़ते देख अन्य टोल कर्मियों ने बीच बचाव किया, लेकिन कुछ अन्य वाहन चालक भी आकर टोल कर्मियों पर हमला करने लगे। वहीं धर्मपुर पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 332उ, 115(2), 191(2), 190 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस दौरान सोशल एवं डिजिटल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे वीडियो में टोल कर्मियों द्वारा ट्रक चालक को भी पिटता देखा जा सकता है। और कुछ लोगों द्वारा एक चोटिल टोल कर्मी को भी उठाकर ले जाते भी देखा जा सकता है, ऐसे में कौन दोषी है, पुलिस जांच से ही पता चल पाएगा। वहीं इसी घटना को लेकर एक और पहलु या बात कही जा रही है, जिसमें की गलती टोल कर्मियों की दबंगई व गुंडागर्दी को वजह बताया जा रहा है। जला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि लड़ाई की वजह टोल पर्ची शुल्क था, जिस पर विवाद लड़ाई में बदल गया। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *