आत्मा राम स्वयंभू नेता,पेंशनर एक दिन की पेंशन आपदा राहत कोष में नहीं देगा बल्कि स्वयं अपने स्तर पर करेंगे मदद

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल के महासचिव भूप राम वर्मा ने एसोसिशन के अध्यक्ष का दावा करने वाले आत्माराम शर्मा को स्वयंभू नेता बताया है।

उन्होंने कहा कि पेंशनर एक दिन की पेंशन आपदा राहत कोष में नहीं देगा बल्कि स्वयं अपने स्तर पर मदद करेंगे।भूप राम वर्मा ने कहा कि आत्माराम संगठन का अधिकृत पदाधिकारी नहीं है और उन्हें पहले ही 24 मई 2025 को सीटी यूनिट द्वारा प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जा चुका है। ऐसे में वह किसी भी तरह की घोषणा करने का अधिकारी नहीं है।उन्होंने कहा कि आत्माराम द्वारा 6 जुलाई को सुंदरनगर में जो प्रदेश चुनाव आयोजित किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक है और रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा 10 जुलाई को उसकी सदस्यता पर रोक लग चुकी है। बावजूद इसके चुनाव कराना कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है।

भूप राम वर्मा ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन की ओर से पहले ही मुख्य सचिव और वित्त सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया गया है कि पेंशनर्स की किसी भी राशि की कटौती न की जाए। एसोसिएशन स्वयं राहत कार्य के लिए ब्लॉक और जिला स्तर पर समितियां गठित कर जरूरतमंदों को सीधी मदद पहुंचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *