हिमाचल प्रदेश सचिवालय एवं संबद्ध कार्यालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन की पेंशन देने से किया इंकार

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश सचिवालय एवं संबद्ध कार्यालय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन की पेंशन नहीं देंगे।एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष मदन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष नीलम चौहान तथा महासचिव भूप राम वर्मा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा कि वर्तमान आपदा के संदर्भ में चल रही चर्चाओं के बावजूद पेंशनर्स एसोसिएशन ने स्पष्ट कर दिया है कि वे एक दिन की पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में नहीं देंगे।उन्होंने कहा कि पेंशनर्स पहले से ही सीमित साधनों में जीवन यापन कर रहे हैं और उन पर किसी भी

संगठन ने प्रशासन को भी पत्र भेजकर सूचित कर दिया है कि पेंशनर्स से किसी भी प्रकार की पेंशन कटौती न की जाए। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि फिर भी किसी प्रकार की कटौती की जाती है तो वे इसका विरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *