कंगना रनौत बोलीं- केंद्र का पैसा मेरे पास या जयराम के पास नहीं आता; न मेरे पास कैबिनेट है न अधिकारी

Spread the love

मंडी, काजल: मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित थुनाग इलाके का दौरा किया उन्होंने कहा कि बादल फटने के बाद यहां बाढ़ जैसी स्थिति है। थुनाग इलाके और आस-पास के इलाकों में सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमारी सरकार और प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और राहत कार्य जारी हैं। सड़क संपर्क बहाल किया जा रहा है। हमारी टीमें हर प्रभावित इलाके में हैं।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि केंद्र सरकार ने सेना भेजकर तत्काल राहत अभियान चलाया। स्थानीय स्तर पर हमने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। भले ही प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर हैं, लेकिन उन्हें यहां जो हो रहा है, उसकी जानकारी है और केंद्र सरकार हरकत में आई है। एक सांसद के तौर पर मेरा काम फंड लाना और सरकार को जमीनी हकीकत बताना है।

कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मंडी आने के बाद यहां की स्थिति देख काफी दुख हुआ कि लोगों के सामने ऐसी त्रासदी हुई। काफी नुकसान हुआ है। कंगना ने कहा कि मेरे दो भाई हैं जो साथ-साथ चले रहते हैं। मैं पहुंच तो जाती हूं, मेरा काम है केंद्र से राहत कोष लेकर आना, मेरे पास अपना न तो कोई फंड है नहीं, न कोई अधिकारी हैं और न ही कोई कैबिनेट है। सांसद के काम सीमित होता है, हम भी पहाड़ी हैं, हिमाचली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *