पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल की बैठक में नई तदर्थ समिति गठित, सुरेश ठाकुर बने अध्यक्ष

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की बैठक सोलन जिला अध्यक्ष जे. एन. निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कांगड़ा, शिमला, ऊना, सिरमौर, हमीरपुर, किन्नौर, चम्बा और बिलासपुर जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में व्यापक चर्चा के बाद मोहन सिंह ठाकुर को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक और गुरदयाल सिंह, मनमोहन सिंह पठानिया, होशियार सिंह को सदस्य चुनकर तदर्थ समिति का गठन किया गया। तदर्थ गवर्निंग बॉडी में सुरेश ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा जे. एन. निराला, हरमेश सिंह राणा, गंगा राम शर्मा, चेत रहा वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। भूप राम वर्मा महासचिव और सेठ राम कोषाध्यक्ष चुने गए। हरि चन्द गुप्ता को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।श्रुति पाल शर्मा, ओम लाल चौहान, सुन्दर सिंह ठाकुर, जयदेव शर्मा, मीरा ठाकुर, अमोलक राम और बी. सी. नेगी उपाध्यक्ष बनाए गए। मदन लाल शर्मा को मुख्य संगठन सचिव, रविन्द्र सिंह राणा को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।सुभाष वर्मा, मनमोहन सिंह पठानिया, लायक राम शर्मा प्रेस सचिव होंगे। कमलेश दत्त शर्मा और मोहर सिंह ठाकुर संयुक्त सचिव बने। यह निर्णय भी लिया गया कि पंद्रह दिन के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी की आमसभा बुलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *