कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर कुचला देश का संविधान

शिमला, सुरेन्द्र राणा: आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार संविधान हत्या दिवस मना रही है। इसी कड़ी में आज शिमला में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पौध रोपण, प्रेस वार्ता, मॉक पार्लियामेंट और संगोष्ठी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर आपातकाल को देश के इतिहास में काला अध्याय करार दिया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए किरेन रिजजू ने कहा कि इतिहास में ऐसा काल दिन फिर से न आए इसलिए इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार के लिए देश में आपातकाल थोपने का काम किया गया और मीडिया का गला घोंटा गया। लोकतंत्र के लिए भविष्य में ऐसा काला दिन दोबारा नहीं आना चाहिए। आम जनता को इमरजेंसी को भुलाया नहीं जाना चाहिए। इसके हर पहलू पर गहन चिंतन होना चाहिए। कुछ नेता इन दिनों हाथ में संविधान लेकर न्यायपालिका की बात कर रहे हैं उन्होंने ने ही देश पर आपातकाल थोपा और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को कुचलने का काम किया था।

वहीं किरेन रिजिजू ने कहा कि वे हिमाचल के तीन दिन के प्रवास पर हैं इस दौरान जनजातीय इलाके का दौरा कर वहां करोड़ों रुपए की सौगातें देंगे। जनजातीय लाहौल स्पीति के इलाकों में खेल के क्षेत्र में युवाओं को सौगात देंगे और भविष्य में चंबा, सिरमौर, ऊना जिला में भी खेल संबंधित अन्य विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी।
कांग्रेस ने बॉर्डर में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य विकास नहीं किया, लेकिन मोदी सरकार आने के बाद बॉर्डर में बेहतरीन रोड बनाने के साथ विकास का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की भरपूर मदद कर रहा है आज मुख्यमंत्री सुक्खू से मिल कर सरकार से भी सहयोग की मांग की गई है विकास के लिए राज्य सरकार के सहयोग की जरूरत है। मुख्यमंत्री राजनीतिक मजबूरी के चलते केंद्र से मदद न मिलने की बात कह रहे हैं।

मीडिया के सवालों के जवाब में किरेन रिजिजू ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की जरूरत नहीं है इसलिए पीएम मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहते हैं।वक्फ संशोधन बिल पर किरेन रिजिजू ने कहा कि यह मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। वक्फ के पास असीमित अधिकार होना गैर-संवैधानिक था। मोदी सरकार ने संशोधन कर जरूरी बदलाव करने का काम किया है जिससे मुस्लिम का भला होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours