जेल से फरार कैदी ने घर में घुसकर बुजुर्ग को मारी गोली, जानें पूरा मामला

Spread the love

चंबा, प्रदीप ; हिमाचल प्रदेश के चंबा में जेल से फरार कैदी ने मंगलवार देर रात घर में घुसकर एक बुजुर्ग को गोली मार दी। वारदात के बाद कैदी फरार हो गया। गोली लगने से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती किया है। बुजुर्ग की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पीड़ित नाबालिग लड़की का दादा बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी फरार कैदी की तलाश में जुटी है। कैदी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *