पंजाब दस्तक: कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा पर घर में खड़ी गाड़ी का फास्टेग के माध्यम से टोल टैक्स कट गया। गाड़ी मालिक डा. अभय शुक्ला को घर के गैरेज में खड़ी गाड़ी के टोल टैक्स के तौर पर 115 रुपए की राशि भरनी पड़ी है। डा. अभय शुक्ला पेशे से चिकित्सक हैं। वह वर्तमान में रोहड़ू क्षेत्र में तैनात हैं। अपनी गाड़ी उन्होंने अपने घर में खड़ी की है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उनकी गाड़ी के फास्टेग से ब्लोह टोल प्लाजा से 115 रुपए की कटौती की जानकारी दी गई।इसे देखकर डा. अभय शुक्ला भी हैरान रह गए। उन्होंने सोचा कि कहीं घर के गैरेज से गाड़ी चोरी तो नहीं हो गई है। ऐसे में उन्होंने अपने घर फोन किया तो पता चला कि गाड़ी तो पिछले कई दिनों से गैरेज से निकाली ही नहीं गई है। डा. अभय शुक्ला ने इस बारे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है।
डा. अभय शुक्ला ने कहा है कि उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। इस ओर उचित कदम उठाए जाएं।गरामोड़ा टोल प्लाजा पर लंबी कतारेंगरामोड़ा टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और यात्री करीब 20 मिनट तक जाम में ही फंसे रहे। वाहन चालकों का कहना है कि इन टोल प्लाजा की संचालन प्रणाली में कई खामियां हैं। न केवल तकनीकी कमियां बल्कि कर्मचारियों का व्यवहार भी कई बार वाहन चालकों के साथ सही नहीं रहता है।
