आरडी धीमान रेरा के चेयरमैन नियुक्त

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) एवं पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान को रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। वहीं रिटायर्ड आईएएस अमित कश्यप को रेरा में मेंबर लगाया गया है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी हाउसिंग देवेश कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।पूर्व चेयरमैन श्रीकांत बाल्दी के 31 दिसंबर 2024 को रिटायर होने के बाद से यह पद खाली चल रहा था। बाल्दी के रिटायर होने के बाद सरकार ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी देवेश कुमार को रेरा चेयरमैन का एडिशनल चार्ज सौंपा था। इसके बाद सरकार ने रेरा चेयरमैन के लिए इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे।

रेरा चेयरमैन और मेंबर बनने के लिए 20 से ज्यादा आईएएस ने सरकार के पास आवेदन किया। इसके बाद इनकी छंटनी की गई और सरकार ने आवेदकों के नाम चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली कमेटी को भेजे, क्योंकि रेरा चेयरमैन की नियुक्ति सीधे तौर पर सरकार नहीं कर सकती।मार्च के आखिरी सप्ताह में रेरा चेयरमैन के लिए चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली कमेटी ने दावेदारों के इंटरव्यू लिए और रेरा चेयरमैन के लिए दावेदार के नाम सीलबंद लिफाफे में सरकार को भेजे।चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली कमेटी ने लिए इंटरव्यूरेरा चेयरमैन के लिए मौजूदा मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी दावेदार थे। उन्होंने भी आवेदन कर रखा था, क्योंकि वह भी 31 मार्च को रिटायर होने जा रहे थे। मगर, राज्य के आग्रह पर केंद्रीय कार्मिक विभाग ने प्रबोध सक्सेना को छह माह का एक्सटेंशन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *