हिमाचल में सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का दाैर शुरू जारी है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में लगातार सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है।

माैसम विभाग के अनुसार 21, 24 और 27 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दाैरान कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22, 23, 25 और 26 जून अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

इस दाैरान कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा,बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बीती रात को कांगड़ा में 87.8, नगरोटा सूरियां 56.4, जोगिंदरनगर 54.0, गुलेर 40.8, नादौन 30.0, सुजानपुर टीहरा 28.5, बैजनाथ 28.0, पालमपुर 23.0, नाहन 18.2, भराड़ी 13.6 व घमरूर में 13.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *