वेव एस्टेट मोहाली में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,RWA अध्यक्ष मनोज शर्मा ने निवासियों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की

Spread the love

मोहाली, सुरेन्द्र राणा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वेव एस्टेट, मोहाली में विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।RWA अध्यक्ष मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस पर सुबह सामूहिक योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।अध्यक्ष ने वेव एस्टेट के सभी निवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इस कार्यक्रम में शामिल हों और योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। कार्यक्रम स्थल पर अनुभवी योग प्रशिक्षकों की विशेष व्यवस्था की गई है, साथ ही प्रतिभागियों के लिए जलपान और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।मनोज शर्मा ने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है, जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखती है। हमें इसे अपनाकर अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *