कांग्रेस कर रही एक देश-एक चुनाव का विरोध- CM सुक्खू

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति- JPC ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बैठक की. चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समिति के साथ प्रदेश सरकार के विचार साझा किए. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर भी समिति के सदस्य के रूप में बैठक में शामिल हुए.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है, लेकिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत समिति को कुछ सुझाव दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक साल में उप-चुनाव करवाने का प्रावधान रखने का सुझाव दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *